सतपाल धीमान को सर्वसम्मति से भारतीय किसान संघ नूरपुर ब्लाक इकाई का अध्यक्ष चुना गया

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

भारतीय किसान संघ की बैठक बुधवार को शिव मंदिर बौड़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष होशियार सिंह ने की। इस बैठक में संघ के प्रदेश मंत्री रोशन लाल चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में संघ की नूरपुर ब्लॉक इकाई का चुनाव हुआ जिसमें सतपाल धीमान को सर्वसम्मति से भारतीय किसान संघ की नूरपुर ब्लाक इकाई का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सतपाल धीमान के नाम का प्रस्ताव रछपाल सिंह ने पेश किया व रमेश सिंह तथा किशोरी लाल ने सतपाल धीमान के नाम का अनुमोदन किया।

जोगिंद्र सिंह को मंत्री व राधा रानी को महिला प्रमुख चुना गया। सतपाल धीमान ने इस मौके पर उन्हें दूसरी बार भारतीय किसान संघ की नूरपुर ब्लाक इकाई का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है| उसे वह पूरी इमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे।

इस मौके पर रछपाल सिंह,  सूरम सिंह,  स्वर्ण सिंह,  किशोरी लाल,  कर्म सिंह,  सतपाल सिंह,  सुभाष सिंह,  कर्ण सिंह पठानिया,  अंचल सिंह,  सुरेंद्र शर्मा व राधा रानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...