राज्‍यपाल आर्लेकर बोले, केंद्रीय विवि ही नहीं सभी विश्‍वविद्यालयों में जरूरी हो हिंदी विषय, सोच में बदलाव की जरूरत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा नई शिक्षा नीति को अपनाने ही नहीं] बल्कि इसको देश व प्रदेश में आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह तभी संभव हो सकता है जब हम अपनी सोच को पूरी तरह से आजाद रखेंगे। इससे पहले भी नई शिक्षा नीति में कई प्रावधान किए गए थे, लेकिन हमारी कम सोच के चलते इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका।

केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा का भारतीय स्वरूप एक दिवसीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि यह पहला प्रयास है कि पूरे देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस शिक्षा नीति को लेकर हमे और आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि में ही नहीं बल्कि देशभर के सभी विश्वविद्यालयों में हिंदी भी जरूरी होनी चाहिए।

राज्‍यपाल ने कहा हमें अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। हमारी मिट्टी इतिहास व संस्कृति के विचार ही नई शिक्षा नीति के विचार हैं। उन्होंने कहा देखने में ऐसा भी आया है कि रोज पढ़े लिखे लोग अपनी मिट्टी से जुड़ने से परहेज कर रहे हैं जो कि सही नहीं है, बल्कि युवा को रोजगार पाने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनना चाहिए। तभी हम अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कोई भी कार्यक्रम केवल औपचारिकता निभाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काम होना चाहिए। उन्होंने कहा देश की महिलाएं हमारे लिए पूजनीय हैं और उनका सम्मान भी जरूरी है।

उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति में कई विचारों को जोड़ा गया है, जो हमें इतिहास व अपनी संस्कृति का दर्शन भी करवाते हैं, इसलिए इसका अनुसरण किया जाना भी अति आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस तरह से केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी में इस सत्र से पढ़ाई का आयोजन होने जा रहा है, वैसे ही अन्य विवि में इसका अनुसरण होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...