चीन ने कोविड-19 फैलाया पर भारत के ज्ञान व विज्ञान को दुनिया ने माना : इंद्रेश कुमार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत एक सर्वसमावेशी देश है। यहीं से ज्ञान व विज्ञान की रीति नीति भी निकली है। दुनिया ने भी कहा है कि भारत देश विश्व का गुरु भी है। हमें अपने जीवन मूल्यों को नमन करना चाहिए, हम सफलता भी हासिल कर सकते हैं।

नई शिक्षा नीति का उद्देश्य एक नए भारत का उदय भी है, इसलिए जरूरी है कि जो अच्छा है उसे स्वीकार करना चाहिए। सबका सम्मान, उनके हक शांति व विकास यही समग्र शिक्षा नीति का आधार भी है। उन्होंने कहा चीन ने कोविड-19 फैलाया है, लेकिन भारत के ज्ञान व विज्ञान को आज पूरे विश्व ने भी माना है।

इस बात का परिणाम भी है कि भारत द्वारा तैयार की गई वैक्सीन का आज विश्व के अन्य देशों ने भी अपना भरोसा जताया है और ज्ञान विज्ञान के साथ दुनिया को एक नया रास्ता भी बताया है। इंद्रेश कुमार धर्मशाला में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...