चंबा: भालू ने किया हमला, दस भेड़-बकरियों को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

चंबा- धर्म नेगी

चंबा जिले की ग्राम पंचायत पुलन के सिरडी गांव में भालू ने हमला कर दस भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक भेड़ पालक वीर सिंह अपनी भेड़-बकरियों के साथ गरमुहि नामक स्थान पर खेतों मे बैठा था। रात लगभग तीन बजे भालू ने हमला कर दस भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना डाला।

लगभग 5-6 भेड़-बकरियां भी लापता हैं। पुलन ग्राम पंचायत प्रधान अनिता कपूर व वन रक्षक संजय कुमार ने सुबह सात बजे मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से भेड़ पालक की हर संभव सहायता करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश किन्नौर के पोवारी में शोंगटोंग पावर...