नामांकन वापसी का अंतिम दिन: बागी बरागटा अचानक गायब, ढूंढ रही भाजपा

--Advertisement--

Image

अगर चेतन बरागटा नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को ही होगा।

शिमला-जसपाल ठाकुर

जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में भाजपा से बागी हुए चेतन बरागटा नामांकन वापसी के अंतिम दिन बुधवार को अचानक गायब हो गए हैं। भाजपा के बड़े पदाधिकारी बरागटा की खोज खबर में लगे हैं लेकिन उनका पता नहीं लग रहा। मगंलवार शाम पांच बजे से ही बरागटा के दोनों मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता यह कह चुके हैं कि चेतन बरागटा नामांकन वापस ले लेंगे और पार्टी में कोई बगाबत नहीं है। लेकिन बरागटा कहां हैं इसका पता नहीं लग रहा। सूत्रों का कहना है कि कहीं नाम वापसी के लिए दबाव न डाला जाए इसके लिए कुछ समर्थकों के साथ बरागटा भाजपा नेताओं की पहुंच से बाहर चले गए हैं।

ऐसे में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अगर चेतन बरागटा नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को ही होगा। चेतन बरागटा का पता लगाने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ता को फील्ड में उतार दिया है।

सुबह नौ बजे वीडियो संदेश पोस्ट किया
करीब सुबह नौ बजे चेतन बरागटा ने 40 सेकेंड का वीडियो संदेश पोस्ट किया है। वीडियो संदेश में चेतन बरागटा ने दुर्गा अष्टमी पर जनता से आशीर्वाद मांगा है और सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...