कांगड़ा में डेंगू ने दी दस्‍तक, इंदौरा व नूरपुर में दो मामले, जानिए क्‍या हैं लक्षण व किस तरह करें बचाव

--Advertisement--

Image

पंजाब में पिछले कुछ समय से फैले डेंगू ने जिला कांगड़ा में भी दस्तक दे दी है। जिला में दो मामले सामने आए हैं। एक इंदौरा क्षेत्र का है व दूसरा नूरपुर का बताया जा रहा है। पीड़ित लोगों के सैंपलों की जांच टांडा में हुई है।

इन्दौरा – शम्मी धीमान

पंजाब में पिछले कुछ समय से फैले डेंगू ने जिला कांगड़ा में भी दस्तक दे दी है। जिला में दो मामले सामने आए हैं। एक इंदौरा क्षेत्र का है व दूसरा नूरपुर का बताया जा रहा है। पीड़ित लोगों के सैंपलों की जांच डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में हुई है। मंगलवार को टांडा में डेंगू की जांच के लिए सात सैंपल आए थे और दो में लक्षण पाए गए हैं।

डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इंदौरा क्षेत्र में लोग डेंगू से ज्यादा डरे हुए हैं। इसका कारण यह है कि इंदौरा के अधिकतर लोग हर रोज पठानकोट की ओर जाते हैं। पठानकोट में इस समय डेंगू के एक हजार के करीब मरीज हैं।

पठानकोट के लगभग सभी निजी अस्पताल इस समय डेंगू मरीजों से भरे हैं। हालात यह हैं कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। इंदौरा क्षेत्र के लोग बीमार होते हैं तो अधिकतर पठानकोट का ही रुख करते हैं। इन दिनों इंदौरा के लोग बुखार से भी काफी प्रभावित हैं, लेकिन पठानकोट में जांच होने के कारण वे कांगड़ा के रिकार्ड में नहीं आते हैं।

यहां के लोग पठानकोट में जांच करवाने के लिए इसलिए मजबूर हैं, क्योंकि यदि किसी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें होमोग्लोबिन टेस्ट करवाने के लिए टांडा मेडिकल कालेज ही आना पड़ता है, नूरपुर में अभी यह सुविधा नहीं है। ऐसे में इन लोगों को पठानकोट ज्यादा नजदीक पड़ता है।

उधर, टांडा मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डाक्‍टर मोहन ने बताया मंगलवार को डेंगू की जांच के लिए सैंपल आए थे और दो लोगों में लक्षण पाए गए हैं।

डेंगू के लक्षण

  • सिर दर्द
  • जी मचलाना
  • उल्टी होना
  • मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना
  • आंखों के पीछे दर्द होना
  • मांसपेशियों में सूजन
  • त्वचा पर लाल चकते .

क्या करें

  • बर्तनों को ढककर रखें
  • मच्छरदानी में ही सोएं
  • एडीज मच्छर दिन में काटता है। पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें
  • डेंगू बुखार के उपचार के लिए कोई विशेष दवा नहीं है। डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए खिड़की व दरवाजों पर जाली लगाएं।

क्या न करें

  • घर के आसपास, कूलर एवं बर्तनों में पानी जमा न होने दें
  • बुखार को नजरअंदाज न करें
  • शाम को दरवाजे एवं खिड़की खुला करके न रखें
  • कबाड़ की वस्तुओं को घर में न रखें।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...