राज्यपाल ने चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में नवाया शीश, पुजारी ने मौली बांधकर मां की चुनरी भेंट की

--Advertisement--

Image

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कांगड़ा जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज सुबह नौ बजे चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। वरिष्ठ पुजारी ओम ब्यास ने उन्हें मौली बांध कर मां की चुनरी भेंट की।

योल- राजीव जस्वाल

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कांगड़ा जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज सुबह नौ बजे चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। वरिष्ठ पुजारी ओम ब्यास ने उन्हें मौली बांध कर मां की चुनरी भेंट की। इस मौके पर उपायुक्त कांगड़ा डाक्‍टर निपुण जिंदल ने राज्यपाल को मां की पेंटिंग भेंट कर सम्मानित भी किया। नवरात्र के पावन पर्व पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल ने कहा यह शक्तिपीठ देशवासियों की आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। राज्‍यपाल अपने दो दिवसीय दौरे पर कांगड़ा में हैं। यहां पर बीते रोज उन्होंने मां बज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेक कर पूजा अर्चना की थी और सुबह ही उन्होंने चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में मां चामुंडा के दरबार में माथा टेका है, जबकि इसके बाद वह धर्मशाला में केंद्रीय  विश्‍वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली संगोष्ठी में शामिल हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...