ककीरा के स्वामी हरीगिरी होस्पिटल में पानी की सप्लाई ठप होने से हॉस्पिटल में पेश आ रही काफी दिक्कतें

--Advertisement--

Image

ककीरा- भूषण गुरुंग

ककीरा के स्वामी हरीगिरी होस्पिटल में लगभग 3 दिनों से पानी की सप्लाई ठप हो जाने से हॉस्पिटल में काफी दिक्कतें पेश आ रही है। जब कि होस्पिटल के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाई गई है। जो कि एक मात्र हॉस्पिटल के लिए ही है।
तीन दिनों से पानी न आने के कारण यहाँ पर जो मरीज ऐडमिट हुए है। उनके साथ साथ स्टाफ के लोगो को भी काफी दिक्कतें पेश आ रही है। वही होस्पिटल में नर्सिंग के 140 बच्चे नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे है । जिनके लिए भी बाहर से ही पानी लेकर आना पड़ रहा है।

होस्पिटल के प्रसाशनिक अधिकारी आर, सी, राणा ने बताया कि उन्होंने इस बाबत कई बार जल विभाग को लिखत व मोखिक रूप में बताया, पर बताने के बाबजूद भी अभी तक कोई भी एकशन नही लिया गया है । आज पूरे चार दिन हो चुके है। परन्तु अभी तक एक बूंद भी पानी नही आया है।

जब इस बाबत जल विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल से बात कि तो उन्होंने बताया कि इनकी पाइप लाइन भराड़ी के पास बरसात के कारण दो तीन जगह से टूट गई है जिस कारण ये समस्या पैदा हुई है। आज शाम तक पाइप लाइन को जोड़कर पानी की सप्लाई को पूरी तरह से सुचारू कर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...