
घुमारवीं- अभिषेक
आज ग्राम पंचायत पलासला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मानव सेवा संस्थान बरठी द्वारा ओपन हाउस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत पलाशला के उपप्रधान पुष्प राज द्वारा की गई। जिसमें मुख्य रुप से dcpo deptt. से सैली गुलेरिया व चाइल्ड हेल्पलाइन से परामर्शकर्ता प्रवीणा शर्मा , चाइल्ड हेल्प लाइन सदस्य सरिता शर्मा , व एकल विद्यालय आचार्य ममता शर्मा व लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया।
शैली गुलेरिया ने बच्चों को 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रवीणा शर्मा ने बच्चों को बताया कि अगर बच्चे किसी मुसीबत या किसी परेशानी में हो तो 1098 पर कॉल करें ,0 से18 साल के बच्चे इसमें कॉल कर सकते हैं यह एक टोल फ्री नंबर है और 24*7 उपलब्ध है ।
इसमें गुमशुदा बच्चे शोषित बच्चे घर से भागे हुए बच्चे जिन्हें सुरक्षा एवं सहायता की जरूरत है, वह यहां पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम 60 मिनट में बच्चे के पास पहुंचती है,और बच्चों की हर संभव सहायता करती है।
