प्रताड़ना के मामले की जांच करने मौके पर गई पुलिस टीम पर किया पथराव, एएसआई घायल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

उपमंडल धर्मपुर के तहत भडयार गांव में पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भडयार गांव की एक महिला ने अपने पति, सास और देवर द्वारा तंग करने की शिकायत 112 नंबर पर दर्ज करवाई थी और जब पुलिस छानबीन के लिए बुधवार रात को मौके पर पहुंची तो उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जिस महिला ने 112 नंबर हैल्पलाइन पर शिकायत की थी, वह नंगे पांव गऊशाला में छिपी थी। इसी दौरान जब महिला का पति व अन्य आरोपी भाग रहे थे तो उन्होंने पत्थर मारने शुरू कर दिए, जिसमें से एक पत्थर एएसआई की आंख पर लगा और वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात होने के चलते आरोपी फरार हो गए।

उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर वीरवार को मामले की छानबीन के लिए भडयार गांव पहुंचे और शिकायतकत्र्ता से पूछताछ की। महिला ने जिन आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी, उसमें से आशिक खान, अकरम खान और काकी देवी मौका-ए-वारदात से फरार थे।

थाना प्रभारी धर्मपुर कुलदीप पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है जबकि एएसआई को आंख का मेडिकल करवाने अस्पताल भेजा गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...