शिव शक्ति युवा क्लब गांव की अंधेरी जगहों पर खुद के दम पर लगाएगा स्ट्रीट लाइट्स 

--Advertisement--

Image

शिव शक्ति युवा क्लब गांव की अंधेरी जगहों पर खुद के दम पर लगाएगा स्ट्रीट लाइट्स, समाजिक सरोकार मैं एहम भूमिका निभा रहा शिव शक्ति युवा क्लब बासा

देहरा- शीतल शर्मा

“खुद ही को ही कर बुलंद इतना की खुदा भी तुझसे पूछे बता तेरी रजा क्या है । “कुछ इसी कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है तहसील हरिपुर के तहत ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के शिव शक्ति युवा क्लब ने । शिव शक्ति युवा क्लब सामाजिक सरोकार के कार्यों मैं सराहनीय भूमिका निभा रहा है ।

क्लब के प्रधान बाबू राम तथा उप प्रधान गुरदीप डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया की दानी सज्जनों तथा युवाओं के आपसी सहयोग से एकत्रित धनराशि से युवा क्लब प्रथम चरण मैं ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के वार्ड एक व दो मैं अँधेरी जगहों पर आठ फ्लड लाइट्स लगवाने जा रहा है । जिसके ऊपर लगभग पंद्रह हज़ार रुपये खर्च हुए हैं ।

युवाओं द्वारा समाााज हित में किए जा रहे कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है .युवा क्लब के प्रधान बाबू राम ने बताया की गांव की सुरक्षा को ध्यान मैं रखते हुए युवाओं द्वारा ये निर्णय लिया गया है । ऐसा करने से गांव की अँधेरी जगहों में लाइट्स लग जाने पर महिलाएं बजुर्ग तथा बच्चे तथा आम जनमानस सुरक्षित महसूस करेगा ।

क्लब इस से पहले गांव मैं बाबड़ियों को दूषित होने से बचाने के लिए खुद के खर्चे पर बाबड़ियों के ऊपर हैंडपंप भी लगवा चूका है । तथा, करोोना, काल मैं क्लब द्वारा फ्री मास्क वितरण के साथ साथ सेनेटिज़ेशन अभियान भी कर चूका है । तथा समय-समय पर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला तथा जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी कर चुका है।

युवा क्लब के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने सरकार से तथा ज़िलाधीश काँगड़ा से मांग की है की क्लब के पास अपना भवन बनाने के लिए ज़मीन नहीं है । क्लब ने मांग की है की उन ज़मीन तथा भवन बनाने के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाये ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...