मानवता की सेवा में हमेशा समर्पित निरंकारी मिशन : कैप्टन संजय पाराशर

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

तहसील मुख्यालय जसवां की स्थानीय पँचायत कस्वा कोटला के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में। गत दिवस आंखों व कानों का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया l इस चिकित्सा शिविर में दूर दराज से 10-12 पंचायतों के जरूरतमंद लोगों ने 1424 लाभार्थियों ने आंखों व कानों की जांच करवाई l

मुफ्त दवाईयां व चश्में वितरित किये गए l इस स्वास्थ्य जांच शिविर में संत निरंकारी मिशन कांगड़ा व हमीरपुर जोन के सेवा दल के भाई बहनों ने निष्काम व समर्पितभाव से सेवा प्रदान कर निरंकारी मिशन ब सद्गुरु की शिक्षाओं को उजागर किया l

समाज सेवक कैप्टन संजय पराशर के सौजन्य से आयोजित इस मेडिकल कैम्प का उदघाटन करते हुए 3 ए कांगड़ा जोन के इंचार्ज महात्मा डॉ के सी धीमान ने मानवता की सेवा में समर्पित सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सत्य संदेश को दोहराया व उनका सस्नेह चित्र भेंट किया l

साथ ही इस मौके पर निरंकारी मिशन की ब्रांच जसबा कोटला के मुखी महात्मा गुलशन मनकोटिया भी उपस्थित रहे । समाज सेवक कैप्टन संजय पाराशर ने निरंकारी मिशन की तारीफ करते हुए कहा की निरंकारी मिशन कि मानवता के प्रति सेवाओं को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता समाज कल्याण के कार्यों में निरंकारी मिशन का बहुत बड़ा योगदान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...