पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल में समर्थन करने पहुँचे प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया धर्मशाला में हिमाचल पथ परिबहन निगम के पीस मील कर्मचारियों की अपने हक की मांगों को लेकर 17 अगस्त से 26 अगस्त 2021 तक कि हड़ताल में समर्थक करने पहुँचे । कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में पथ परिबहन निगम के पीस मील कर्मचारियों को पांच बर्ष में रेगुलर करने की नीति बनाई थी लेकिन मौजूदा सरकार ने इस नीति को खत्म करके पीस मील कर्मचारियों के साथ धोखा किया है और इनको रोजगार से निकालने की तैयारी में लगी है लेकिन कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ेगी ओर इनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

आज प्रदेश सरकार की नाकामी से पथ परिबहन निगम के रिटायर कर्मचारी भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। क्योकि प्रदेश सरकार बक्त रहते न इनको पेंशन दे पा रही है न ही इनके भतो का भुगतान कर पा रही है।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश में पथ परिबहन निगम के पीस मील कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी इनका समर्थन करती है।

पठानिया ने कहा कि जो भी इनकी मांगे है उनको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री राम ठाकुर से मांग उठाएंगे की पीस मील वर्कर का शोषण बन्द कर दिया जाए। और 5 बर्षो की नीति को बहाल किया जाए, और पीस मिल कर्मचारियों के हकों के लिए प्रदेश सरकार आगे आए। ओर इनकी हर मांग को पूरा किया जाए। पठानिया ने कहा कि आने बाले 2022 के चुनावों के लिए कर्मचारियों के हितों के घोषणा पत्र कर्मचारियों को पूछ कर बनाया जाएगा और उनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा।

सेवानिवृत्त पथ परिबहन निगम के जगरूप सिंह ने लगाए प्रदेश सरकार पर बड़े बड़े आरोप

जगरूप ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के शोषण में लगी है। प्रदेश में जनता महगाई से झूझ रही है ।रिटायर कर्मचारी पेंशन को तरस रही है।खड़ी गाड़ियों को प्रदेश सरकार चलाने में नाकाम है।जगरूप ने कहा कि संघर्ष करने में ही हमारी जिंदगी गुजर रही है। और हम हमेशा पीस मिल वर्करों के कंधे से कंधे मिला कर खड़े है।

इस हड़ताल में पूर्व पंचायत समिति मेहर चन्द,सुभाष सैनी, विकास कुमार,संदीप कुमार,प्रवीण कुमत,राकेश कुमार,विवेक कुमस्त,विनय कुमार, कुलदीप सिंह, ध्रुव सिंह एवं अन्य पीस मिल कर्मचारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...