रुलेहड पंचायत वासियो को खाने पीने की सामग्री प्रदान की

--Advertisement--

शाहपुर-नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र की बोह के साथ लगती रुलेहड पंचायत में भारी बारिश होने पर 10 -12 परिवारों पर बारिश कहर बन कर टूट पड़ी थी|जिसमे इन परिवारों के घर वह गए थे और मलबे के नीचे इन परिवारों के सदस्य मौत के मुंह मे चले गए थे।

इन परिवारों के दुख दर्द को देखते हुए आज ब्राह्मण कल्याण परिषद अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश और अन्य पदाधिकरियों सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर सहित इन परिवारों को आर्थिक मदद की ओर खाने पीने की सामग्री प्रदान की।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने सभी प्रभावित परिवारों के साथ बैठ कर उनका दुःख दर्द बांटा ओर सभी का कुशल क्षेम पूछा।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अभी तक इन प्रभावित परिवारों की सरकार की तरफ से नाम मात्र ही सहायता मिली है।और अभी तक इस इलाके में बिभाग बिजली पानी बहाल नही कर पाया है।प्रभावित परिवारों की रहने की व्यवस्था भी सरकार नही कर पाई है।

पठानिया ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पत्र लिख कर कहा कि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों की रहने की खाने पीने की व्यबस्था की जाए।ओर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द प्रदेश सरकार 5-5 लाख आर्थिक सहायता दे।

पठानिया ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि एक महीना होने पर आया है और सरकार अभी तक सुस्त रबैया अपनाए हुए है।स्थानीय जनता को बिजली, पानी ,ओर सड़क की सुविधा जल्द से जल्द मुहैया करवाई जाए।जिससे धार कंडी की जनता को लगे कि सरकार नाम की भी कोई चीज है।अभी तक जनता यही कह रही है कि सरकार नाम की कोई चीज नही दिख रही है।

केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी सहित ब्राह्मण कल्याण परिषद का तहदिल से धन्यवाद किया और कहा कि ब्राह्मण कल्याण परिषद ने धार कंडी के प्रभाबित लोगो का दुःख दर्द समझ कर आर्थिक सहायता की।

इस अबसर पर देवदत्त शर्मा बरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद,डॉ वृजिन्दर शील जिला चंबा अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद,सरनदास जिला अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद, अजय पंकिल प्रदेश सचिव ब्राह्मण कल्याण परिषद, चंडीदत्त शर्मा जिला कांगड़ा सचिव,कार्णिक पाधा ,निर्मल सिंह धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,रीतिका शर्मा जिला परिषद सदस्य ,प्रधान सपना देवी,उप प्रधान पप्पू राम,जोधा राम पूर्व प्रधान,अक्षय कुमार पूर्व bdc,रजिंदर शर्मा उप प्रधान,शशी पाल शर्मा,आदि स्थानीय गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क से सदन तक लड़ाई — डॉ. जनक राज

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क...

हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर अचानक खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल...

ज्वाली में ठेंगे पर ट्रैफिक रूल्ज, बाइक रैली में सरेआम उड़ी नियमों की धज्जियां

ज्वाली - शिवू ठाकुर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को...