नोहराधार में गोशाला पर गिरा मलबा; छह मवेशी जिंदा दफन

--Advertisement--

Image

व्यूरो,रिपोर्ट

मूसलाधार बारिश ने गिरिपार क्षेत्र में कहर बरपा दिया है। हरिपुरधार के बयोंग में कठिराम के पशुशाला के ऊपर पीछे से भूस्खलन आने से पशुशाला क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते गोशाला में बंधे दो बकरे, दो गाय व दो बछडिय़ां मर गईं। यही नहीं, मलबा आने से पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे अब पूरा गांव प्यासा है।

बता दें कि कठिराम की पशुशाला घर से थोड़ी दूर थी। जब यह लोग सुबह अपने पशुओं को चारा देने के लिए पहुंचे, तो देखा कि पशुशाला मलबे में दफन हो गई है। इसके बाद बाकी ग्रामीणों को सूचित किया, जिन्होंने मशक्कत के बाद मरे हुए पशुओं को मलबे से निकाला। अब पीडि़त परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...