बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद करे राज्य सरकार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने मांगी राहत

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में भारी बारिश से हुए जान माल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने और उन्हें आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। राठौर ने कहा कि भारी बारिश के चलते शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, सिरमौर व प्रदेश के अन्य जिलों में भारी नुकसान हुआ है।

सरकार से इस नुकसान का जल्द आंकलन करने व जान माल के नुकसान की भरपाई करने को कहा है। भारी बारिश के चलते एक ओर जहां लोगों के घर ढह गए हंै, उन्हें नुकसान पंहुचा है, वहीं सड़कों को भी भारी नुकसान पंहुचा है। कई जगह पुल बह गए हैं। सड़कंे अवरुद्ध होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...