आठ करोड़ 61 लाख से सलूणी में बनेगा सिविल अस्पताल भवन

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी, चुराह

विकास खंड सलूणी की एक दर्जन पंचायतों के लोगों को जल्द ही सिविल अस्पताल की सुविधाएं मिलने वाली हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सिविल अस्पताल का भवन बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

इसी महीने टेंडर करवाकर विभाग अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर देगा। आठ करोड़ 61 लाख की धनराशि से सलूणी में सिविल अस्पताल का भवन बनाया जाएगा।

जहां पर सलूणी की एक दर्जन पंचायतों के लोगों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। काफी समय से सलूणी में सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य रुका पड़ा था। जिसे शुरू करवाने के लिए कुछ समय पहले पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला।

इसमें प्रतिनिधियों ने सिविल अस्पताल भवन का कार्य शुरू करवाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री की ओर से आदेश होने पर लोनिवि ने सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य को लेकर कदमताल शुरू कर दी है।

पंचायत समिति सलूणी की अध्यक्ष कंगना सेठी, सलूणी प्रधान मान सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल बनने से ग्राम पंचायत सलूणी, दिघाई, बिआणा, सिंगाधार, खरोटी, खरल, पुखरी, सूरी, किलोड़ सहित अन्य पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।

मौजूदा समय में सलूणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलाया जा रहा है। जहां पर मरीजों के टेस्ट नहीं किए जाते। ऐसे में सिविल अस्पताल बनने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों के सभी प्रकार के टेस्ट सिविल अस्पताल में होंगे।

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया ने बताया कि सिविल अस्पताल सलूणी का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी महीने टेंडर करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...