ससुराल आए पूर्व सैनिक के साथ दर्दनाक हादसा, मांझी खड्ड में बहने से मौत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती शीला चौक में अपने ससुराल आए एक व्यक्ति की मांझी खड्ड में बहने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व सैनिक मनोज कुमार (44) पुत्र मान बहादुर निवासी ठेहड़ खनियारा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर जोनल अस्पताल धर्मशाला के शवगृह में रखा है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक मनोज कुमार दाड़ी स्थित फैक्टरी के समीपवर्ती क्षेत्र में अपने ससुराल आया था। बुधवार दोपहर बाद 3 बजे वह मांझी खड्ड की तरफ गया था। इस दौरान वह खड्ड के समीप बैठा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और खड्ड में पानी के तेज बहाव में बह गया। मनोज के खड्ड में बहने की सूचना पुलिस को दी गई तथा अग्निशमन विभाग की टीम ने उसको रैस्क्यू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी।

करीब डेढ़ घंटे के बाद मनोज का शव घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर खड्ड में बरामद कर लिया गया। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के मांझी खड्ड में बहने की सूचना मिली थी, जिस पर रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया गया। शव को बरामद कर जोनल अस्पताल धर्मशाला के शवगृह में रखा गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...