नूरपुर: उद्यान विभाग में फलदार पौधों की बिक्री शुरू

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

उद्यान विभाग, नूरपुर द्वारा आज वीरवार से बरसात के मौसम में लगाए जाने वाले फलदार पौधों की बिक्री शुरू कर दी गई है।

एसएमएस डॉ हितेंद्र पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति उद्यान विभाग के जाच्छ स्थित कार्यालय से किसी भी कार्यालय दिवस में निर्धारित मूल्य पर अच्छी किस्म के पौधे खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि आम की किस्मों में दशहरी 50 रुपये जबकि लंगड़ा, चौसा तथा आम्रपाली 55 रुपये में प्रति पौधा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त लीची 50 रुपये, संतरा, माल्टा तथा मौसमी व अमरूद के पौधे 45 रुपये में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय नींबू तथा गलगल 20 रुपये जबकि पपीता तथा कट्टल के पौधे 25 रुपए में स्टॉक रहने तक उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने बगीचों में अच्छी किस्म के ही पौधे लगाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...