स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवाओं का किया गया वितरण

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल
खंड चिकित्सा अधिकारी तियारा डॉ.संजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के शीला में भारी बारिश से प्रभावित हुए परिवारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़ी के कर्मचारियों द्वारा जरूरी दवाओं का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी दाड़ी डॉ. माहिल तथा चिकित्सा अधिकारी बगली डॉ. विपुल को भारी बारिश से प्रभावित परिवारों की देखभाल के लिए तैनात किया गया है।
इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने आपदा की इस घड़ी में आवश्यक दवाईयां मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का आभार जताया।
इस अवसर पर फार्मासिस्ट रजनी, अर्चना, सुरेश, सुमित तथा सुपरवाईजर विरेन्द्र तथा आशावर्कर मौजूद थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...