घुमारवीं-सरकाघाट हाइवे पर दर्द्नांक हादसा , एक की मौत पांच घायल

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

बलद्वाड़ा तहसील के तहत आने वाले प्लासी में एक ट्रक और कार की भयंकर टक्कर से कार के चिथड़े उड़ गए और हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

कार में सवार गाँव खुड़ला के एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा ले जाया गया। जहाँ से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है !

यह हादसा वीरवार को सुबह सात बजे प्लासी पुल के पास हुआ। घुमारवीं-सरकाघाट हाइवे पर हुए इस हादसे में प्रेम सिंह निवासी खुडला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुडला के ही अन्य पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक जाहू से प्लासी की ओर जा रहा था और कार घुमारवीं से खुडला की तरफ से जा रही थी जिसमें छह लोग सवार थे और यह कार चंडीगढ़ से आ रही थी। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और खुडला गांव के रहने वाले हैं। घायलों में सुमित कुमार, सुषमा देवी, अभिषेक और दो बच्चे प्रियांशु और रूजल शामिल हैं।

घटना की पुष्टि थाना प्रभारी हटली उधम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और घायलों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...