कुल्लू में जल प्रलय; बादल फटने से आई बाढ़, घरों में घुसा मलबा

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

कुल्लू की सैंज घाटी की पंचायत भलान के जौली नाला में गुरुवार सुबह बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे नदी और नाले उफान पर आ गए। पानी इतना था कि मलबा लोगों के घरों में घुस गया। बादल फटने की घटना सैंज के जौली नाला में सुबह साढ़े तीन बजे पेश आई, जिससे पंचायत भलाण-2 के जौली नाले में बाढ़ आ गई।

हालांकि गांव बाल-बाल बच गया, लेकिन लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खुशामत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बाढ़ से लोगों की खड़ी फसल तबाह हो गई है, जबकि गांव के पांच घरों में नाले का मलबा घुस गया है। पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि बाढ़ से जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन फसलें तबाह हो गई हैं।

बता दें कि कुल्लू जिला में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सैंजघाटी की लारजी-सैंज सहित अनेक सड़कें बाधित हुई हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मुख्य मार्ग बहाल कर दिए हैं।

वीरवार सुबह तड़के हुई भारी बारिश से भलाण-दो पंचायत के जौली नाले में बाढ़ आ गई। जिसमें गांव के कुछ घरों में मलबा घुस गया। रात करीब 3 बजे बाढ़ आने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि बाढ़ से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गांव के रास्ते व खेतों में फसल को नुकसान हुआ है। बाढ़ के पानी ने खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अब नाले का जलस्‍तर कम हो गया है व स्थिति सामान्‍य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...