राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर हो एचपीयू का नामकरण : मनोज चौहान

--Advertisement--

Image

प्रदेश विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, छात्र समुदाय सहित शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी भी रहे मौजूद, राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर हो एचपीयू का नामकरण : मनोज चौहान

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक राजा वीरभद्र सिंह को याद किया। इस मौके पर विवि परिसर के पिंक पेटल स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विवि के छात्र समुदाय द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एनएसयूआई के प्रदेश संगठन महासचिव मनोज चौहान ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह का समूचे प्रदेश के विकास सहित प्रदेश में शिक्षा के उत्थान में भी अतुलनीय योगदान रहा है। मनोज चौहान ने प्रदेश सरकार से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नाम राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने की मांग की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा ही हम सब के दिलों और एहसास में जिंदा रहेंगे। विवि परिसर अध्यक्ष परवीन मिन्हास ने जानकारी दी कि एनएसयूआई द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में छात्रों सहित विवि के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भी राजा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया।

इस दौरान मनोज चौहान, वीनू मेहता, परवीन मिन्हास, यासीन बट्ट,रजत भारद्वाज, मोहित, डैनी पंगवाल, रजत राणा, अरविंद, बबिता पोजटा, कृतिका शर्मा, योगेश यादव, अखिल आदि छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

***********

जारीकर्ता:-
मनोज चौहान
संगठन महासचिव
NSUI हिमाचल प्रदेश
Mob. 94592 94039

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...