जवाली कांग्रेस ने राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक तक नहीं किया व्यक्त – रवि कुमार

--Advertisement--

Image

जवाली, व्यूरो

जिस विकास पुरुष ने जवाली के विकास में अपना अहम योगदान दिया तथा अभूतपूर्व विकास करवाया, उस नेता के स्वर्गवास पर जवाली कांग्रेस को शोक सभा करने की भी याद नहीं आई। यह बात जवाली के पूर्व पार्षद रवि कुमार ने जवाली में कही।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में जवाली से पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार व उनके पुत्र नीरज भारती ने राज किया तथा राजा वीरभद्र सिंह से जवाली के नेताओं ने जो भी मांगा, राजा साहिब ने उसे पूरा किया। आज राजा वीरभद्र सिंह इस दुनिया में नहीं हैं तथा हर जगह उनका शोक रखा गया है।

जवाली में भाजपा विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को शोक सभा का आयोजन करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई व शोक व्यक्त किया गया लेकिन जवाली कांग्रेस ने न तो श्रद्धांजलि अर्पित की और न ही शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जवाली कांग्रेस को मात्र टिकट की लड़ाई लड़ते देखा जा रहा है जबकि विकास के मसीहा को याद तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह सब जवाली कांग्रेस की नालायकी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस सो रही है। मानो उनको खबर ही नहीं है पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि भी अर्पित करनी है। रवि कुमार ने कहा कि जवाली की जनता ऐसे प्रतिनिधित्व को नकार देगी जिसमें अपने ही नेता को श्रद्धांजलि देने की याद न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...