ज्वाली में कुए में मिली गोलियां,उर्दू में पत्र, इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित 

पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत नरगाला के सोहड़ा में करीबन 30 फुट गहरे कुएं से 16 रौंद, कुछ सिक्के व लिफाफे में बंद कुछ उर्दू में लिखे हुए पत्र मिलने से सनसनी फैल गई है।

जानकारी अनुसार सोहड़ा के लोग सोहड़ा स्थित कुआं की साफ-सफाई कर रहे थे तथा बाहर बच्चे कुएं से निकाली गई गाद से पैसे ढूंढ रहे थे। इस दौरान बच्चों को 16 रौंद, कुछ सिक्के व लिफाफे में बंद उर्दू में लिखे गए पत्र मिले। जिसके बारे में बच्चों ने वहां पर मौजूद लोगों को बताया।

इन रौंद व उर्दू में लिखे पत्रों को देखकर हर कोई स्तब्ध हो गया। इनको देखकर लोगों के होश पाख्ता हो गए कि यह रौंद व उर्दू में लिखे पत्र कुएं में कहां से आए। इनको कुएं में किसने फैंका। देखते ही देखते उक्त स्था पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत नरगाला के प्रधान शिव कुमार धीमान को दी। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान मौका पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही जवाली पुलिस मौका पर पहुंच गई तथा रौंद, सिक्के व पत्रों को कब्जे में ले लिया। पुलिस आगामी छानबीन में लगी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...