घर चल रहा था सेक्स रैकेट , पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

उत्तराखंड, अतुल उनियाल

 

उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने काशीपुर में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 4 महिलाओं समेत आधा दर्जन गिरफ्तार, तमाम आपत्तिजनक सामग्री की बरामद। काशीपुर पुलिस ने 4 महिलाओं और दो पुरुषों को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

 

पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर टांडा उज्जैन रिपोर्टिंग चौकी अंतर्गत ढकिया गुलाबों में छीना फार्म स्थित एक घर में छापा मार दिया।

 

इस फार्म पर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त चार महिलाओं सहित कुल छह लोगों को दबोच लिया। सभी लोग एक कमरे में पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, लेडीज पर्स व दो हजार रुपये भी मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में पता चला कि एक युवती , एक युवती ढकिया गुलाबो तथा दूसरी युवती गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जबकि दो युवतियां काशीपुर की बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कुंडेश्वरी तथा दूसरा व्यक्ति विकास कुमार पुत्र हेमराज जबलपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...