कार्रवाई : एसपी कुल्लू समेत एएसपी सीएम सुरक्षा और पीएसओ सस्पेंड

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य 

 

हिमाचल पुलिस की छवि पर बट्टा लगाने वाले पुलिस अधिकारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कार्यभार अब डीआईजी सीआर मधुसूदन देखेंगे। वहीं अतिरिक्त एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद का कार्यभार अतिरिक्त एसपी तृतीय बटालियन पंडोह पुनीत रघु देखेंगे। जबकि सीएम के पीएसओ बलवंत की जगह आईजी इंटेलिजेंस को तत्काल प्रभाव से किसी अन्य को तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

गोर हो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान सीएम जयराम के सामने एसपी कुल्लू व सीएम सुरक्षा के अफसरों के बीच हुई झड़प मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

 

 

 

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आदेश जारी कर एसपी कुल्लू गौरव सिंह, अतिरिक्त एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद और पीएसओ सीएम बलवंत को जांच पूरी नहीं होने तक अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है।

 

 

 

वहीं, आईपीएस गौरव सिंह का मुख्यालय अब रेंज कार्यालय मंडी, एचपीएस बृजेश सूद और पीएसओ बलवंत सिंह को पीएचक्यू शिमला (सी) तय किया गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कार्यभार अब डीआईजी सीआर मधुसूदन देखेंगे।

 

वहीं अतिरिक्त एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद का कार्यभार अतिरिक्त एसपी तृतीय बटालियन पंडोह पुनीत रघु देखेंगे। जबकि सीएम के पीएसओ बलवंत की जगह आईजी इंटेलिजेंस को तत्काल प्रभाव से किसी अन्य को तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि ये आदेश पुलिस बल के अनुशासन और अच्छे आचरण के हित में जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...