राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य ने किया प्रथम स्थान हासिल

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरूंग

राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नवजागृति कला मंच झांसी उत्तर प्रदेश के द्वारा ऑनलाइन करवाया गया।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके लक्ष्य ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इस ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य ने कोरोना महामारी विषय पर भाषण दिया। लक्ष्य वर्तमान में सैक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी का छठी कक्षा का छात्र है।

लक्ष्य ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी दादी जी, माता पिता, परिवारजनों और अपने अध्यापकों को दिया है। इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लक्ष्य ने काफ़ी पुरस्कार जीते हैं।

छोटी सी उम्र में लक्ष्य को चित्रकारी में भी महारत हासिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...