चम्बा में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, ई-पास और बीकेंड ने बढ़ाई मुश्किलें

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग 

जिला चम्बा की पर्यटन नगरी डलहोजी मे पर्यटकों का आना शरू हो गया है । परंतु जिला चम्बा का पहला प्रवेश द्वार तुनुहट्टी बैरियर मे ई पास के बगैर टूरिस्टों को नही जाने दिया जाता है। घंटो इंतज़ार के बाद कही जाकर ई पास बनने के बाद ही टूरिस्टों को जाने दिया जा रहा है।

 

वीक एंड होने के कारण अधिकतर पंजाब के टूरिस्ट डलहौजी और चम्बा का मिनी सुइजरलैंड कहा जाने वाला खजियार की और रुख करते है। आज बॉडर खुलने के बाद ये पहला वीक एंड है। लेकिन जिला चम्बा में शनिवार और रविवार दिन पूरा बाजार बंद होने के कारण टूरिस्टों को खाना तो किया पानी तक नसीब नही हो पाया।

गाँधी चौक सुभाष चौक घूमने के बाद सभी टूरिस्टों को भूखा प्यासा ही मजबूर होकर लौटना पड़ा। जिस से डालहौजी के कारोबारियो में काफी रोष है।

पर्यटन कारोबार से जुड़े विशाल गडोत्रा, सौरव मेहता,और शिवम आदि का कहना है। कि वीक एंड पर ही अभी पर्यटक आने शुरू हुए है। अतः ऐसे में शनिवार और रविवार को ही बाजार बंद रहेगा तो वाडर खोलने का किया फायदा।

 

इस के अलावा जो लोग यहाँ पर रहे हैं। वह भी यंही कह रहे कि उनको भी ई पास लेने मे काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिससे उनको कई तरह की परेशानियो का सामना कर पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related