पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम ने रक्त दान शिविर का किया आयोजन

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

शाहपुर उपमंडल के तहत कोरोना प्रकोप के इस कठिन दौर में प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम भी ज़रूरतमंद को सहायता मुहैया करवा रही है। इसी कड़ी को आगे ले जाते हुए आज प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम द्वारा विकास खण्ड रैत के तहत ग्राम पंचायत भटेच्छ के स्कूल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह रक्तदान शिविर टांडा मेडिकल कॉलेज के डॉ विकास नायर की अध्यक्षता में किया गया। इस रक्तदान शिविर ने उनहोने और उनकी पूरी टीम ने आये हुए लोगो का हौसला बढ़ाया और रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम द्वारा 70 यूनिट का टारगेट रखा गया था। लेकिन उसमे 51 यूनिट की एकत्रित हो पाई, जिसका कारण लोगों को बीपी , शुगर प्रोब्लेम्स और लोगो द्वारा कोविड वैक्सीन लगी थी। इस मोके पर प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज की टीम के लंच का भी इंतेज़ाम किया गया था।

पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ टीम ने शिविर के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन व ग्राम पंचायत ठारू का विशेष रूप से धन्यवाद किया |वहीं ग्राम पंचायत प्रधान सपना देवी व उप प्रधान सुरिंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ’ की टीम की और से इस प्रकार का कोई भी आयोजन किया जाएगा तो पंचायत पूरा पूरा सहयोग करेगी|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...