जीजा और साले ने दे डाला चोरी की वारदात को अंजाम, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

--Advertisement--

Image

चंबा, भूषण गुरुंग

पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को दबोचा है। उक्त दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं। जानकारी के अनुसार सपाहण गांव के सचिन कुमार व बनेटू क्षेत्र के पंकज कुमार ने सरिया चोरी होने पर पुलिस चौकी ब्रंगाल में शिकायत दर्ज करवाई थी।

सचिन कुमार के घर से 3 क्विंटल और पंकज कुमार के घर से 2 क्विंटल सरिया चोरी हो गया था। चोरी हुए सरिए की वर्तमान कीमत लगभग 33,542 रुपए बनती है। पुलिस चौकी ब्रंगाल के प्रभारी योगेश कुमार ने उसी समय सरिया चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए चोरों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

सरिए को धार गांव के एक व्यक्ति के घर से बरामद कर लिया है। यह चोरी जीजा व साले की जोड़ी ने मिलकर की है। उक्त व्यक्ति ने अपने गृह निर्माण का कार्य लगाया है। उसकी सहायता स्वरूप उक्त व्यक्ति का जीजा, जो गांव बनेटू भलेई का रहने वाला है। उसने अपने ही इलाके के निवासी सचिन व पंकज के घरों से उनका सरिया चुराया है।

प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि चोरी हुए 5 क्विंटल सरिए को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक व्यक्ति को चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे व्यक्ति को शारीरिक चोट के कारण मेडिकल कॉलेज चम्बा में दाखिल किया गया है। उक्त व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी मिलनेे पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...