मिशन रक्षक अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक

--Advertisement--

Image

ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता की भारी कमी•स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता

शिमला, जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में मिशन रक्षक अभियान के तहत गांव गांव जाकर लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक तथा वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत आज अभाविप शिमला महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शिमला की टूटू मजठाई पंचायत मैं जाकर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी भरपूर सहयोग किया।

 

प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की कोरोना महामारी के संकट के समय में विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के साथ मिलकर जनजीवन के लिए कार्य किया है। मिशन रक्षक अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक गांव में जाकर विभिन्न प्रकार से वहां के लोगों की सेवा करते हुए उन को जागरूक करना, वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करना, छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना, जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाना आदि कार्य कर रहे हैं।

 

यह अभियान 15 जून शुरू हुआ था तथा 25 जून तक चलेगा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाया की ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है तथा वहां के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन हेतु पंजीकरण तक नहीं करवाया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ऐसे सभी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

 

स्थानीय पंचायत के उपप्रधान केशपा राम कश्यप, वार्ड पंच कमलेश तथा सुनीता ने विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की है।
इस इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शिमला शहर में किए गए अपने सेवा कार्यों की जानकारी दी।

 

इस दौरान अभाविप ने यह भी देखा की ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम जागरूकता का कार्य प्रशासन द्वारा किया गया है। इसी के मद्देनजर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

 

टूटू मजठाई में चलाए गए इस अभियान में प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आशीष ठाकुर शिमला महानगर इकाई के कार्यकर्ता रित्विक विश्वास तथा अजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
——————————————-
जारीकर्ता -:-
विशाल वर्मा,
प्रदेश मंत्री,
अभाविप हिमाचल प्रदेश।
8219801488

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...