सरकार और मंत्री द्वारा राजनीतिक गतिविधियों के लिए कोरोना नियमों का उल्लंघन करना आम जनता की भावनाओं के साथ खिलबाड़ : कुलदीप सिंह चम्बयाल

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार
आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कुलदीप सिंह चम्बयाल पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति एवं प्रत्याशी जिला परिषद ग्रयोह वार्ड, धर्मपूर ने कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मन्त्री ही आपदा में राजनीतिक गतिविधियां कर भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं। इसकी हर स्तर पर आलोचना होनी ही चाहिए क्योंकि सरकार के ऊपर सबकी नजर रहती है कि वो क्या फैसला लेंगे क्या अनुपालना करेंगे। लेकिन हिमाचल प्रदेश में देखा गया कि इस दौर में अगर सरकार के फैसलों की सबसे पहले अगर धज्जियां किसी ने उडाई तो वो खुद सरकार के फ्रन्ट लाईनर ही रहे है।
जिस तरह देखने में आया कोरोना आपदा में छोटे राज्य हिमाचल प्रदेश में अनेक मृत्यु हुई हैं और उनके परिवारजन सदमे से उभरे ही नहीं न ही सरकार की तरफ से अकस्मात मृत्यु के लिए कोई आर्थिक सहायता इन परिवारों को नहीं मीली है बाबजूद इसके राजनीतिक गतिविधियों में शिकायत और ढोल नगाड़ों से स्वागत करना और करवाना अति निंदनीय है।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि अपने बनाये नियमों कानूनों को सरकार इस तरह तोड़ रही जिस से जनता में रोष बढ़ रहा है क्योंकि बहुत से लोग आपदा के इस दौर में बरोजगार हुए हैं, शिक्षा से उनके बच्चे बंचित हुए हैं किसान, बागबान, प्राईवेट ओपरेटर, पेशेवर सब परेशान हैं आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और सरकार खुद राजनीति कर रही है और विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रही है कि इस दौर में विपक्ष राजनीति कर रहा है।
पहले लाकडाउन से अभी तक के लाकडाउन को देख लें सरकार के फ्रन्ट लाईनर ही नियम तोड़ने में फ्रन्ट में हैं इसलिए पहले खुद के तौर तरीकों को सुधारे सरकार फिर जनता पर बंदिशें लगायें कल्याणकारी और जनहित में सरकारें ऐसी नहीं होनी चाहिये जो खुद नियम तोड़े और जनता को डरा धमका के नियम में रखे जैसे कि चालान काटने, फ.ई.आर, दर्ज कर के।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि उध्घाटन में फिजूल खर्ची व नियम कानूनों का उल्लंघन से बेहतर होता सरकार के फ्रन्ट लाईनर नियम काईदा कानून को मान कर उदाहराणात्मक मिशाल पेश करते लेकिन ऐसा न करने के परिणाम आगामी दौर में सरकार को भूगतने पड़ेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...