जवाली पुलिस ने 56.20 ग्राम चरस सहित पकड़ा एक युवक

--Advertisement--

Image

ज्वाली , माधवी पंडित

जवाली पुलिस ने एक युवक से 56.20 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस भनेई फाटक के पास पेट्रोलिंग कर रही थी कि इस दौरान युवक निखिल निवासी ठंगर (जवाली) को रोककर तलाशी ली तो 56.20 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक निखिल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों पुलिस ने अवैध शराब व नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है, जिसके चलते लोगों की ओर से मिलने वाली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस रेड कर रही है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। हर दिन पुलिस मादक पदार्थों व अवैध शराब पकड़ रही है। कोरोना काल के चलते जहां लोगों के काम धंधे कम हुए हैं, वहीं नशे का कारोबार बढ़ने लगा है।

नशे के कारोबार पर नुकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष विमुक्त रंजन ने पुलिस थाना व चौकियों को सख्त निर्देश दिए है। अगर कोई भी व्यक्ति नशे के खिलाफ कोई भी सुराग व जानकारी पुलिस को देता है तो पुलिस सूचना को गुप्त रखते हुए पड़ताल करती है। सूचना देने वाले के नाम को गुप्त रखा जाता है।

लोगों से पुलिस की अपील है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस को सहयोग करें व जहां भी लगे कि कईं पर अवैध नशे का कारोबार हो रहा है तो उसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम में आप भी शामिल हो सकते हैं। आपको सिर्फ पुलिस को नशे की खेप आने व रखने तथा बेचने की कोई भी सूचना मिलती है तो इसकी सूचना बिना किसी खौफ से पुलिस तक पहुंचानी है।

जिला पुलिस नशे के खिलाफ काम कर ही है। विमुक्‍त रंजन का कहना है कि वो प्रदेश को नशामुक्‍त करना चाहते हैं, और इसके लिए जरूरी है कि जनता भी उनका साथ दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...