Big Breaking : कोरोना संक्रमण से मौत, अंतिम संस्कार करते समय शव नदी में बहा

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

अंतिम संस्कार करते हुए यदि शव पानी में बह जाए तो क्या होगा। स्वाभाविक उस स्थान पर एकदम हलचल हो जाएगी। शव यदि कोरोना संक्रमित का हो तो आसपास के क्षेत्रों में हंगामा हो जाएगा। ऐसा ही कुछ नाहन में हुआ है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भेडेवाला के 83 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। यमुना नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार करते समय नदी का जलस्तर बढ़ने से शव पानी के तेज बहाव से 100 मीटर तक बह गया।

जिसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से शव को पानी से बाहर निकाला। शव के पानी में बह जाने से परिजन भड़क गये तथा हंगामा किया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा माहौल को शांत करवाया।

उधर पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया की यमुना नदी का अचानक जलस्तर बड़ने से अंतिम संस्कार करते समय शव पानी में बह गया था। लेकिन शव को पानी से बाहर निकालकर फिर सुरक्षित स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...