कांगड़ा के डूंगा बाजार में वेल्‍ड‍िंग दुकान से कीमती मशीनरी चोरी

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कांगड़ा के डूंगा बाजार में स्थित संजय कुमार की वेल्डिंग की दुकान से चोर सामान चुरा ले गए। शातिर बीती रात दुकान से तीन वेल्डिंग सेट व ड्रिल मशीन में लगी एक मोटर चुरा कर ले गए। सोमवार को दुकानें खुलते ही चोरी की वारदात का पता चला। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर आस पड़ोस में पूछताछ करके जांच शुरू कर दी है। दुकानदार संजय के बड़े भाई बालकृष्ण ने बताया दुकान में पिछली खिड़की खोल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

स्लेटपोश दुकान की स्लेटों से भी छेड़छाड़ हुई है। दुकान पर वेल्डिंग का बड़ा सेट भी मौजूद था, जिसे भी छेड़ा गया है पर भारी होने के कारण शातिर नहीं ले जा पाए। चोरी हुए तीनों सेट कार्य स्थल पर ले जाकर वेल्डिंग करने के काम आते थे। पुलिस की तफ्तीश जारी है। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि इस चोरी के पीछे किसका हाथ है। पुलिस मामले की पड़ताल कर ही है। आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस इस चोरी के मामले को सुलझाने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...