मैड़ी स्थित शिव मंदिर में पुजारी ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

पुलिस थाना अम्ब के तहत मैड़ी स्थित शिव मंदिर के पुजारी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 50 वर्षीय पुजारी नरेश कुमार पुत्र धर्म चंद नैहरियां पंचायत के बग्गा बरोटा गांव रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक पुजारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि उक्त पुजारी पिछले काफी समय से मैड़ी के शिव मंदिर में देखभाल कर रहा था। वह मानसिक रूप से भी परेशान था। जिसके चलते वह दो-तीन दफा पहले भी कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था।

सोमवार सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में माथा टेकने के लिए गई तो उन्होंने पुजारी को मंदिर की सराय के बरामदे में तौलिये के साथ बनाए गए फंदे के साथ लटका हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय प्रधान के साथ पुलिस को दी।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...