
कांगड़ा, राजीव जसवाल
आज उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने वर्चुअल माध्यम से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि आज उन्होंने अपनी कॉविड कंट्रोल रूम टीम जिसमें कोविड कंट्रोल रूम के कॉर्डिनेटर वरुण गुप्ता व उनके सहयोगी तथा स्वास्थ्य विभाग से आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ मंजरी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों से बातचीत के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आने वाली किसी भी समस्या का निवारण करने संबंधित जानकारी भी उनको दी गई है, जिसके लिए आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ मंजरी मौके पर मौजूद रही।
उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी इन मरीजों को दी, उन्होंने बताया मरीजों को आयुर्वेदिक विधि द्वारा अपने आप को जल्दी इस वायरस से कैसे मुक्त किया जा सकता है यह सारी जानकारी इस दौरान उन्हें दी गई।
उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान अपने आप को योगा करके मन और तन से कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है। आयुर्वेदिक उपचार जिसमें कई विशेष प्रकार के काढ़े हैं,उनका उपयोग करके भी इस वायरस से जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलती है सारी जानकारी भी इन मरीजों को दी गई।
उन्होंने बताया कि आज होम आइसोलेशन के अंतर्गत लगभग 12 मरीजों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की गई है।इस पहल को अब आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि घरों में होम आइसोलेशन किए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने आप को अकेला महसूस ना करें, हम सब मिलकर उन्हें जल्दी इस वायरस से मुक्त करने में जितनी मदद हो सके उतनी मदद करें। इस दिशा में यह एक प्रयास है।
एसडीम कांगड़ा ने अपनी इस टीम के कार्यों की सराहना की है, उन्होंने लोगों से भी यह अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति इस महामारी के क्षण में अपना-अपना सहयोग अवश्य दें। बिना कार्य से घर से बाहर ना निकलें। निकलते समय कोरोना से संबंधित गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।
