दो दुकानदारों में एक कस्टमर को लेकर हुई खूनी झड़प

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल

कोरोना काल में यूं तो दुकानें खुल नहीं रही है, जब खुलती है तो ग्राहक की अहमियत क्या होती है यह दुकानदार को पता होती है। एक ग्राहक के लिए दो दुकानदारों में ऐसा झगड़ा हुआ कि तीन लोग अस्पताल पहुंच गए। मामला बद्दी के साई मार्ग पर दो दुकाननदारों में ग्राहक को लेकर झगड़े से शुरू हुआ था।

देखते ही देखते यह मामला मारपीट में बदल गया उसके बाद जमकर लात, मुक्के और ईट पत्थर चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बद्दी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। उधर डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों के घायलों का मेडिकल कराया गया जिसमें उन्हें साधारण चोट आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बद्दी साई मार्ग पर रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले विकास ने आरोप लगाया कि कोविड कफ्र्यू के दौरान विनोद कुमार ने अपनी दुकान खोली हुई थी। जब वह बंद कराने गए तो विनोद ने उनके साथ मारपीट की। दूसरी ओर विनोद ने बताया कि उसका एक ग्राहक जरूरी सामान लेने के लिए उसकी दुकान पर आया और जिस पर विकास उसका भाई उमेश दुकान पर आए ओर उसके साथ मारपीट की। जिससे अपने बचाव में उसने भी उनके साथ मारपीट की।

इस मारपीट में उमेश, विनोद व विकास घायल हुए है। वहां उपस्थित लोगों ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत किया। घायल को उपचार के लिए पुलिस बद्दी अस्पताल लाई, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों दुकानदारों के साथ दो अन्य दुकानों के भी चालान काटे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...