हादसों को न्योता दे रही सड़क, दोपहिया चालक अकसर हो रहे दुर्घटनाग्रस्त, जानिए क्या कहते हैं अधिकारी

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

सड़कों की किसी भी क्षेत्र के विकास औऱ उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन जमीनी हकीकत में क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों की तस्वीर कुछ ऐसी बदतर है कि राहगीर व वाहन चालक जान हथेली पर रखकर इन सड़कों पर सफर करने को मजबूर हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं डाडासीबा से ढलियारा सडक की।

यहां लोक निर्माण िविभाग द्बारा चनौर, बढलठोर, बरवाड़ा, लंबी पुखर, बीहन में विगत समय से सड़क की सुध न लेने के कारण करीब सात किलोमीटर सड़क ऐसी बदत्तर हो चुकी है कि यहां सड़क के बीचों बीच उमडे़ गहरे गड्ढों में वाहन चालक जान जोखिम में डालकर ड्राइविंग कर रहे हैं, तो वहीं पैदल राहगीरों का भी खस्ताहाल सड़क पर सफर करना आसान नहीं है।

इस सड़क में उड़ती धूल परेशानी का सबब बन गई है। बीमारियां लगने का खतरा पनप रहा है। खस्ताहाल सड़क के कारण अकसर हादसों का अंदेशा बना रहता है। इतना ही नहीं इसी सड़क में पड़े गड्ढे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं।

इशांत शर्मा जिला परिषद ढलियारा ने बताया कि जब सड़क बनाई जाती है तो उसकी गुणवत्ता का ख्याल रखना चाहिए। कम से कम पांच साल तक तो सड़क ठीक रहे। उन्होेंने लोनिवि से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वहीं, समाजसेवी लाजपत राय ने बताया डाडासीबा से ढलियारा सड़क की हालत काफी समय से खराब है। ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के लिए बताया, परंतु आज तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई।

यह बोले विभाग के सहायक अभियंता

लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिनों में पैच वर्क शुरू किया जा रहा है। जहां पर रोड की हालत खराब है वहां पर पैच वर्क किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...