नगर परिषद ज्वालामुखी ने शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी, गुरुदेव राणा

नगर परिषद ज्वालामुखी ने शहर के वार्ड नंबर एक, दो और तीन में सैनिटाइजेशन करवाया। नगर परिषद ज्वालामुखी ने अलग-अलग टीमें विभिन्न वार्डों में भेज कर सैनिटाइजेशन करवाया, ताकि कोरोना संक्रमण न फैल सके। नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व नगर पार्षद विमल शर्मा ने बताया शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। उससे बचने के लिए लोगों को एहतियात बरतनी होगी। सरकार के दिशा निर्देशों और गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। शारीरिक दूरी के नियम का ख्याल रखें। अपने मुंह पर हमेशा मास्क लगाकर रखें और अपने हाथों को सैनिटाइजर और साबुन से समय-समय पर साफ करें तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले घर में ही रहें और सुरक्षित रहें। अपने परिवार की सुरक्षा आपके अपने हाथों में हैं।

किसी प्रकार की भी सूचना हो तो तुरंत नगर परिषद के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को देकर समाज की रक्षा करें। धार्मिक अनुष्ठानों विवाह शादियों में कम जाएं। समारोहों से दूरी बनाए रखें और एहतियात बरतें शहर के अन्य सभी वार्डों में भी बारी-बारी से नगर परिषद सैनिटाइजेशन करवा रही है, ताकि शहर में सभी लोग सकुशल रहे निरोग रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...