द्रोणाचार्य कॉलेज के पास बाइक स्वार ने महिला को मारी टक्कर,मौत

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां

पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत रैत द्रोणाचार्य कालेज के पास बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला कामना देवी, पत्नी मेहर सिंह, निवासी गांव डाकघर रैत, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 54 वर्ष। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैत में शाहपुर से रैत की तरफ जा रहे बाइक नंबर एचपी 54 डी 5493 के चालक प्रदीप कुमार निवासी गांव सोलधा तहसील ज्वाली जिला काँगड़ा ने सड़क के एक तरफ खड़ी महिला 54 वर्षीय कामना देवी निवासी रैत को टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पंचनामे के बाद स्वजनों को दिया जाएगा।

थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक प्रदीप कुमार, निवासी, गांव सोलधा, तहसील ज्वाली, जिला काँगड़ा खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस द्वारा बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...