सुरेश भारद्वाज ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविड वेक्सिन का दूसरा टीका लगाया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, सहकारिता, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज षिमला स्थित टाउन हाॅल में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविषिल्ड वेक्सिन का दूसरा टीका लगाया ।

इस अवसर पर उन्होंने षिमला शहर की जनता के साथ साथ आम जनमानस से अपील की कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रदेष सरकार द्वारा चलाए गए कोविड टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनें और शत-प्रतिशत टीकाकरण करें ।

उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि कुछ लोग कोविड टीकाकरण से घबरा रहे है और पहली डोज लेने के लिए भी आनाकानी कर रहे है जबकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेने से कतरा रहे है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट से यह सपष्ट हुआ है कि जिन लोगों ने टीकाकरण करवाया है उनमें संक्रमण की सम्भावना बहुत कम देखने में आई है ।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि टीकाकरण कर स्वंय भी स्वस्थ रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाऐं । उन्होंने युवा वर्ग से आग्रह किया कि 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लिए एक मई आरम्भ हो रहे टीकाकरण अभियान के साथ जुड़कर शतप्रतिषत टीकाकरण सुनिष्चित करें ताकि इस कोविड महामारी से बचाव हो सके ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...