लपियाना व सलाडी में हुए मोटरसाइकिल हादसे, तीन घायल दो पीजीआई रैफर

--Advertisement--

Image

लंज,निजी संवाददाता

32 मील रानीताल मार्ग पर लपियाना व सलाडी में मंगलबार शाम को दो हादसों में तीन युवा घायल हुए है जिसमें से एक टांडा मैडिकल कालेज व दो को पीजीआई रेफर किया गया है ।

प्राप्त जानकारी से पता चला है लपियाणा में पंकज कुमार पुत्र राज कुमार निवासी भरूपलाहड अपने मोटरसाइकल पर हारचकियाँ से लंज की ओर जा रहा था लपियाना के समीप मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे स्कूल से टकरा गई।

घायल काफी गरीब परिवार से सम्बंध रखता है व अपने मातापिता का इकलौता बेटा है।वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

वही सलाडी में भी दो युवक मोटरसाईकिल पर रानीताल से लंज की तरफ आ रहे थे मोटरसाइकल को अनुज कुमार निवासी खतडी (लंज) चला रहा था व मोटरसाइकल के पिछे साहिल (अंकुश) निवासी वनीखेत चंवा वैठा था सडाडी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर पीकअप से जा टकराया जो लंज से रानीताल की तरफ जा रही थी ।

प्राप्त जानकारी से पता चला है कि साहिल (अंकुश) निवासी वनीखेत व अनुज कुमारी निवासी खतडी को टांडा मैडिकल कालेज ले जाया गया वहां से देर रात को साहिल कुमार को पीजीआई रेफर कर दिया गया है जवकि अनुज कुमार का टांडा में इलाज चल रहा है।

वहीं पुलिस चोंकी प्रभारी लंज हाकम सिंह से वात करने पर उन्होने वताया कि पुलिस ने आईपीसी धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व मामले की छानवीन जारी है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...