यूथ क्लब सरकाघाट हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में करेगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन :- प्रिंस शर्मा

--Advertisement--

Image

*सरकाघाट,नरेश कुमार*
यूथ क्लब सरकाघाट के द्धारा एक महान रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है !  इस महान आयोजन को महासंगम का नाम दिया गया है !  यह महासंगम 15 अप्रैल हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर किया जाएगा !  इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज विश्राम गृह सरकाघाट में  यूथ क्लब  सरकाघाट के अध्यक्ष   प्रिंस शर्मा की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया !  इसमें   विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा इस महासंगम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया ! इस बैठक में परिवहन मजदूर संघ सरकाघाट के अध्यक्ष श्री योगराज ,जय माता  नवाही टैक्सी ऑपरेटर यूनियन सरकाघाट के अध्यक्ष श्री राजू राजपूत तथा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सरकाघाट के कोषाध्यक्ष मुकेश राणा  ,बैरू महिला मंडल की प्रधान श्रीमती कोमल चौहान , बाग पंचायत के  उप प्रधान  सोमदत्त जी  एवं विभिन्न  एसोसिएशन  के पदाधिकारी ने बैठक में भाग लिया !  इस अवसर पर यूथ क्लब सरकाघाट के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि  जब से यूथ  क्लब सरकाघाट का गठन हुआ है ! तब से लेकर यूथ क्लब सरकाघाट सामाजिक हित के लिए कार्य करता रहा है ! शर्मा ने कहा कि  करोना काल में विभिन्न स्थानों पर जाकर यूथ क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदों को रक्तदान कर कई जिंदगियों के जीवनदान दिया है ! उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर किसी को भी इस तरह रक्त की जरूरत पड़ती है तो  यूथ क्लब सरकाघाट हमेशा तैयार रहता है ! उन्होंने कहा कि  करोना काल के दौरान ब्लड बैंकों में भी रक्त की कमी महसूस हो रही है ! इसलिए यूथ क्लब सरकाघाट ने निर्णय लिया है कि महान रक्तदान शिविर महासंगम का आयोजन  किया जाए ताकि किसी को रक्त की जरूरत  पड़ने पर  पर रक्त की कमी महसूस ना हो ! उन्होंने  क्षेत्र के हर एक बुद्धिजीवी वर्ग से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करने के लिए आएं और  महासंगम रक्तदान शिविर के  इस यज्ञ में रक्तदान करके अपनी आहुति जरूर डालें ! इस मौके पर  यूथ क्लब सरकाघाट  के उपाध्यक्ष पंकज राजपूत जी,  साहिल ठाकुर जी ,मुख्य सलाहकार मधु मोहन जी,  अनिल ठाकुर जी ,मीडिया प्रभारी विकास पलसरा जी ,  सह सचिव प्रदीप ठाकुर जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...