
देहरा, मनु
कांगड़ा जिला में प्रधान व वार्ड पंच की आपसी लड़ाई ने तूल पकड़ लिया है। ग्राम सभा के दौरान ब्लॉक परागपुर की पंचायत नलसुहा में एक महिला प्रधान द्वारा अपनी ही पंचायत के वार्ड पंच को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है।
फिलहाल देहरा पुलिस जांच में जुटी है। वहीं वार्ड पंच सुरेंद्र ठाकुर ने अपनी ही पंचायत प्रधान व उसके पति पर गंभीर आरोप लगाएं है। वार्ड पंच ने पुलिस में दिए बयान में प्रधान द्वारा पति के उकसाने के बाद ग्राम सभा में सबके सामने उन्हें थप्पड़ मारने के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने के आरोप लगाकर जयराम सरकार व स्थानिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर से न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं वार्ड नं 4 के पंच सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत नलसुहा द्वारा तीन एजेंडा के ऊपर ग्राम सभा बुलाई गई थी ग्राम सभा का कोरम पूरा ना हो सका क्यू कि पंचायत चोंकिदार अजय कुमार ने लोगों को इतला नहीं करवाई थी।
इसलिए ग्राम सभा की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। वार्ड पंच ने कहा कि मैंने प्रधान ग्राम पंचायत नलसुहा मनीषा शर्मा को पूर्व प्रधान मेहर चंद के रास्ते के निर्माण के बारे में पेमेंट करने को कहा कि चैक के ऊपर हस्ताक्षर कर दीजिए। क्योंकि एक महीना पंद्रह दिन इस काम को करवाए हो गए है ओर लेबर भी मोका पर आई है।
इतना कहने पर प्रधान ने अपने पति रविकांत राही को पंचायत घर के अंदर बुलाकर उसके कहने पर मुझे सुरिन्दर सिंह ठाकुर वॉर्ड नंबर 4 के सदस्य को भरी सभा में पूरी पंचायत के सामने थपड़ मारा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नलसुहा की प्रधान के पति पूर्व प्रधान ने मुझे जान से मारने की धमकियां दी व बार-बार गाली गलोच कर रहा था।
वह बार-बार ये बोल रहा था कि घसीट कर इसको पंचायत घर के बाहर ले चलो ओर आज इसे जान से ही खत्म कर देंगे। ये शारेआम लोकतंत्र की हत्या है तथा ये चुने हुए प्रधान की ताना शाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेरी ग्राम पंचायत नलसुहा के बुद्धि जीवी मतदाताओं से अपील है कि इस अप्रिय घटना की कड़े शब्दों में निंदा करें व पंचायत हाउस में आकर अपने विचार विमर्श करें तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध आवाज बुलंद करें।
उन्होंने पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप भी लगाया है। जयराम सरकार व स्थानिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर से भी न्याय की गुहार लगाई है।
डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत नलसुहा प्रधान व वार्ड पंच दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
