ग्राम पंचायत डोल,भटेड वार्ड नंबर 3 मे लगभग एक दर्जन परिवारों को मिलेगी एंबुलेंस सड़क सुविधा

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

विकासखंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत डोल (भटेड) वार्ड नंबर 3 मे लगभग एक दर्जन परिवारों को आजादी के बाद एंबुलेंस की घंटी सुनने को मिलेगी। इन परिवारों के लोग अगर ज्यादा बीमार हो जाते थे । तो इन्हें लगभग एक किलोमीटर पालकी या पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पढ़ता था।

वही इस पंचायत की युवा पंचायत प्रधान शालू देवी ने इस कार्य को चुनौती के रूप में लिया और गांव के लोगों और पंचायत सदस्यों से मिलकर इस सड़क निर्माण में हिस्सा लिया। और सड़क को एंबुलेंस सड़क बनवाया।

वहीं रमेश चंद, महिंद्र, संतोष, सुरजीत, अरुण ,अमरनाथ ,कमलप्रीत, रोशन लाल, प्रकाश चंद, हंसराज, इंदिरा देवी आदि ने सड़क बनने की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर के द्वारा और युवा पंचायत प्रधान शालू देवी के प्रयासों से आज हमें एंबुलेंस गाड़ी की घंटी सुनने को मिल रही है।

उन्होंने विधायक अर्जुन ठाकुर से मांग की है कि इस एक किलोमीटर सड़क को बरसात से पहले पहले पक्का करवाया जाए। ताकि बरसात के पानी में यह कच्ची सड़क वह न जाए । वही पंचायत प्रधान शालू देवी का कहना है कि डोल पंचायत को एक मॉडल पंचायत बनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...