काँगड़ा में कोरोना का बड़ा विस्फोट – एक साथ आये 100 से ज्यादा मामले आखिर कार जिम्मेवार कौन , स्थाई निवासी? या कोई और?

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जसवाल

रोज़ की तरह आज भी काँगड़ा जिला में कोरोना के मामले सामने आये लेकिन इस बार कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है आज पूरे काँगड़ा जिला में 104 मामले सामने आये हैं।

पिछले हफ्ते का रिकॉर्ड चेक करें तो यही मामले जहाँ 100 से नीचे प्रतिदिन आ रहे थे और पिछले कल यही आंकड़ा 52 मामलों का था।

तो वहीं आज यही मामला सीधा 104 तक पहुंच गया है जो की काँगड़ा जिला के लिए बहुत बड़ा चिंता का विषय है, सोचने वाली बात यह है कि लोगों कि लापरवाही का ठीकरा तो स्थाई निवासिओं पर फोड़ा जा रहा है।

लेकिन जो लोग बाहर से हिमाचल घूमने आ रहे हैं आये दिन वो लोग भी बिना मास्क के जगह जगह देखे जा सकते हैं

तो क्या अकेले हिमाचल के निवासी ही ज़िम्मेदार हैं इसके?

जहाँ आये दिन शादिओं और अंतिम संस्कार कि सीमित संख्या तय की गयी है वहीं इन बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटकों और श्रद्धालुओं पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है।

आखिर कार अब रोज़ इतने मामले जिला में आ रहे हैं तो क्यों सभी पहलुओं पर बराबरी से लगाम नहीं कसी जा रही है क्यों केवल स्थाई निवासी ही इसकी कड़ी से पालना करें।

ख़ैर फिलहाल तो हम सबका फ़र्ज़ यही बनता है कि हम खुद का और खुद के परिवार का ख्याल रखें और सरकार एवं प्रशासन के दिए गए नियमों का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...