हरियाणा के युवकों ने ऊना में टोलकर्मी को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार ऊना जिले के कस्बा मैहतपुर स्थित टोल नाके पर गुरुवार-शुक्रवार की रात हंगामा हो गया। दरअसल टोल पर्ची कासे लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ता देख टोलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। विवाद की पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहंुची और मारपीट करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया।

जानकरी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद से एक गाड़ी में सवार होकर कांगड़ा जा रहे श्रद्धालुओं ने नाका कर्मचारियों के साथ टोल पर्ची को लेकर बहसबाजी की और उसके बाद मारपीट कर डाली। मामला बढ़ता देख टोल कर्मचारियों ने फौरन स्थानीय पुलिस चैकी में मामले की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाका कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में फरीदाबाद निवासी दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। टोल कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मैहतपुर टोल नाके पर शुक्रवार सुबह तड़के 3ः30 बजे हरियाणा के फरीदाबाद निवासी श्रद्धालुओं ने टोल पर्ची को लेकर हंगामा कर डाला। टोल नाके पर मौजूद कर्मचारियों ने जब वाहन में आए श्रद्धालुओं से टोल पर्ची कटवाने को कहा तो उनमें से 2 लोगों ने गाड़ी से उतर कर नाका कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाली।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए इस फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी यह श्रद्धालु कांगड़ा के धार्मिक स्थलों की तरफ जा रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...