इंदौर से मनाली घूमने जा रहे युवकों का हुआ चालान

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

जी हां ऐसा ही मामला सामने आया है बिलासपुर मध्यप्रदेश के इंदौर से मनाली घूमने आए पर्यटकों को हूटर बजाना महंगा पड़ गया. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति वाहन पर लाल बत्ती नीली बत्ती लगाना किसी पद को अंकित करना हूटर बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंध है.

इंदौर से मनाली जाते युवाओं ने कानून का उल्लंघन करते हुए अपनी इनोवा गाड़ी पर मध्यप्रदेश शासन लिखवा रखा था और नोणी चौक से हुटर बजाते हुए जा रहे थे जिसे देख बिलासपुर सदर पुलिस ने बस अड्डा चौक पर गाड़ी को रोककर कानून का उल्लंघन करने वाले पर्यटकों का ₹2000 का चालान काटा चालान काटने के बाद पुलिस ने गाड़ी से हूटर हटवाया और गाड़ी पर लिखे मध्यप्रदेश शासन को सफेद पट्टी से ढकवा दिया और आगे से इस तरह की लापरवाही ना करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया.

पर्यटकों का चालान काटने वाले सदर थाने के एएसआई भक्त राम का कहना है कि केंद्र सरकार के आदेशों के तहत वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया गया है फिर भी अगर कोई लापरवाही करता है तो नियमानुसार कार्रवाई करके उसका चालान काटा जाता है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...